JharkhandSimdega

 सिमडेगा : बानो में युवक की गोली मारकर हत्या

Simdega : बानो थाना से महज तीन किलोमीटर की दूर पर बेलकरघा के समीप  अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना सोमवार देर रात की है. मृतक की पहचान लमगढ़ कोनोटोली निवासी योगेंद्र सिंह 27 वर्ष के रुप में किया गया. घटना की जानकारी मिते ही  थाना प्रभारी जोन मुर्म ने घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे मेँ लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर जिले के एसपी संजीव कुमार, एसडीपीओ अमित कुमार, अभियान एएसपी निर्मल गोप व पुलिस निरीक्षक अलोक कुमार ने भी घटना स्थल का मुआयना किया और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने बताया कि  योगेंद्र सिंह पूर्व में स्थानीय डॉक्‍टर का काम करता था.  कई साल वह चिकित्सक का कार्य छोड़ दिया था. कुछ दिन पहले हरियाणा में भी काम करने गया था. अप्रैल माह में लचरागढ़ में आकर दिनेश साहू के घर में किराये में रहता था. पुलिस को मृतक की पत्नी ने बताया कि शनिवार को अंतिम बार  योगेंद्र से बात हुई थी. पत्नी ने कहा कि उनके पति क्या काम करते थे वह भी पता नहीं है.  पुलिस ने बताया कि योगेंद्र को सिर व पेट में गोली मार गयी है. एसपी संजीव कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधी द्वारा घटना को अंजाम दिया है. घटना के पीछे के कारण व अपराधियों के बारे पता लगाया जा रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button