
Chaibasa: रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डस्टबिन वितरित किया गया. इस अवसर पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया. यह जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि सेमिनार में रोटरी क्लब के उपराज्यपाल अनिल शर्मा ने स्वच्छता पर वक्तव्य देते हुए कहा की रोटरी स्वच्छता पर बहुत पहले से कार्य करती आ रही और अपने स्थापना काल से ही सामुदायिक शौचालय एवं स्वच्छता पर कार्य करती रही है. इस विषय पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में स्वच्छता पर जोर देना कुशलता पर जोर देने के बराबर है.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा: जेएलएन कॉलेज की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
झींकपानी थाना के थाना प्रभारी रवि रंजन ने सड़क सुरक्षा पर अपने विचार रखते हुए कहा की सड़क दुर्घटना के कारण भारत में प्रत्येक वर्ष मरने वालों की संख्या कोविड महामारी से हुई मृत्यु से भी ज्यादा रहती है. जिम्मेदारी एवं संयम से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बहुत आवश्यक है. युवा वर्ग को सड़कों पर विशेष संयम बरतने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा की युवा वर्ग देश का भविष्य हैं एवं उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना अति आवश्यक है.

इस कार्यक्रम में टाटा कॉलेज का राजनीतिशास्त्र सहायक प्रोफेसर डॉ हरीश कुमार ने G 20 की भारत के संदर्भ में प्रासंगिकता विषय पर अपने विचार रखे. उन्होंने बताया की विश्व के बहुत महत्वपूर्ण संगठनों में एक G 20 की अध्यक्षता भारत को मिलना पूरे देश एवं देशवासियों के लिए गर्व की बात है. इस आयोजन में भारत के विदेश मंत्री श्री एस जयशंकर के विचार से प्रेरित होकर कोविड, कॉन्फ्लिक्ट यानी विवाद, तथा क्लाइमेट चेंज या जलवायु परिवर्तन के विषय पर केंद्रित ये पूरा G 20 ka आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा की इससे संबंधित आयोजित हो रही बैठकों में युवा 20 भी एक विषय है जिसमे विश्व में युवाओं की भूमिका पर चर्चा आयोजित की जा रही है. कार्यक्रम का संचालन सौरभ प्रसाद ने किया, एवं पुष्प गुच्छ देकर हर्ष राज मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ रोटेरियन सुशील मूंधड़ा, यश मूंधड़ा, कुश मूंधड़ा, प्राचार्य श्री राहा, कॉलेज के शिक्षक गण तथा काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थीं।




