Chaibasa

चक्रधरपुर: हिन्दू नव वर्ष पर विशाल शोभायात्रा पोटका से निकाली जाएगी,तैयारी पूरी 

Chaibasa: हिन्दू नव वर्ष पर 21 मार्च मंगलवार को दोपहर 3 बजे शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी . इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. उक्त जानकारी सोमवार को शहर के पोटका स्थित शिव मंदिर में विहिप के जिलाध्यक्ष जेजे षाड़ंगी ने एक प्रेस वार्ता कर कहा. उन्होंने कहा कि 21 मार्च को पोटका शिव मंदिर परिसर से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी. जो रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग होते हुये सोनुआ बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी. इसमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 41 तीर्थयात्रियों को बस से किया गया रवाना

इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद् के गोनु जयसवाल ने कहा कि शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर इसे सफल बनाये. बता दें कि हिंदू नव वर्ष को लेकर पूरे शहर में भगवा झंडा लगाकर सजाया गया है.राकेश श्रीवास्तव, कुंज बिहारी, छोटू ठाकुर, विवेक बर्मन, सुशील कुमार, सूरज सिंह, छोटू पाण्डेय, राजा राम, अंसु सिंह, सनी गोप, पवन गोप, सागर गोप, सचिन राणा, आदर्श देवरी, विजय प्रधान, गौरव प्रधान आदि शामिल थे.

हिंदू नव वर्ष को सफल बनाने के लिए निकाली गई मोटरसाइकिल रैली

हिंदू नव वर्ष को सफल बनाने के लिए सोमवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा सोमवार को एक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. रैली पूरा शहर में भ्रमण किया गया आप लोगों को मंगलवार को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण किया गया.

Related Articles

Back to top button