GarhwaLead NewsRanchi

MGNREGA: टेंहडी पंचायत में 3 महीने पहले बनाए गए मिट्टी मोरम रोड को ही पंचायत फंड से बना दिया गया पीसीसी रोड

Ranchi/ Garhwa: गढ़वा जिले के बड़गढ ब्लॉक के हेसातु गांव में तीन महीने पहले मिट्टी मोरम रोड बनाया गया. इसके लिए 14 नवंबर 2021 से 20 नवंबर 2022 के बीच इसके लिए 712 मानव दिवस सृजित हुए. 1.63 लाख रुपये की निकासी भी हो चुकी है. फिलहाल मनरेगा से निर्माणाधीन यह योजना पूरी भी नहीं हुई है पर इसके जरिये फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि के गबन का मामला शुरू हो गया है. झारखंड नरेगा वाच के स्टेट कन्वेनर जेम्स हेरेंज ने इसे लेकर गढ़वा डीसी और डीडीसी के अलावा मनरेगा लोकपाल, गढ़वा और मनरेगा आयुक्त को भी शिकायती पत्र लिखकर इसकी जांच कराने की मांग की है.

क्या है शिकायत में

जेम्स हेरेंज के मुताबिक बडगढ ब्लॉक के टेंहडी पंचायत स्थित हेसातु गाँव में मनरेगा योजना (योजना कोड 3407009010 आरसी/ 7080901087870) से मिट्टी मोरुम रोड बन रही है. डेढ़ लाख रुपये से अधिक की निकासी हो चुकी है. अब पंचायत कर्मी, ठेकेदार और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर 145 वां और 15 वां वित्त आयोग की राशि से इसी योजना में पीसीसी पथ बना दिया है. यह विभागीय दिशा निर्देशों का उल्लंघन है. सरकारी राशि के दुरुपयोग का भी मामला है. मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाए.

इसे भी पढ़ें: Ranchi: महिला पुलिसकर्मी के घर हुई चोरी मामले का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं

Related Articles

Back to top button