
Chatra: स्थानीय सांसद डॉ सुनील कुमार सिंह एक दिवसीय दौरे पर कान्हाचट्टी पहुंचे. जहां उन्होंने 27.50 करोड़ की लागत से कराए जाने वाले योजनाओं का शिलान्यास किया. जिसमें सवैयागड़ा से लुटा, भगवानपुर से बीरलुटूदाग , जसपुर से गढ़िया रोड एवं गढ़िया पुल सहित सायल बगीचा में वीर कुंवर सिंह धर्मशाला शामिल है. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हर स्तर पर विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. चाहे वह सड़क पुल पुलिया के निर्माण की बात हो या फिर शिक्षण विकास से लेकर स्वास्थ्य तक शामिल है. शिलान्यास के मौके पर सांसद ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणावता के साथ समझौता नहीं करें. यदि गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हुआ तो संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकते हैं। दौरे के क्रम में सांसद ने क्षेत्र के लोगों से भी रूबरू हुए इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैं सांसद नहीं हूं. मैं जनता का सेवक हूं जनता की समस्या को सुनने आया हूं. और जनता की हर समस्या का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है.
इन योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
सांसद सुनील सिंह ने सवैया गड़ा से लूटा जाने वाली गायराह करोड़ की लागत से बनी सड़क का विधिवत उद्घाटन किया. वहीं भगवानपुर से बीर लुट्टू दाग तक जाने वाली आठ करोड़ चौसठ लाख जसपुर से गढ़िया जाने वाली सड़क में पांच करोड़ गढ़िया पुल ढाई करोड़ एवं सायल बगीचा स्थित वीर कुंवर सिंह धर्मशाला में 24 लाख योजनाओं का शिलान्यास किया.




