
Ranchi: र्रांची से गोवा के लिए डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू होने वाली है. 26 मार्च से इंडिगो की विमान उड़ान भरेगी. काफी लम्बे समय से रांची और गोवा के बीच हवाई सेवा की मांग की जा रही थी.
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 मार्च को गोवा के लिए इंडिगो की विमान संख्या 6E 2054 नॉन स्टॉप उड़ान भरेगी. रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की विमान 18 :45 बजे उड़ान भरेगी और गोवा 21 :10 बजे पहुंचेगी. रांची से गोवा जाने में ढाई घंटे का समय लगेगा। इसके लिए किराया 5,453 रूपये रखा गया है.
वही गोवा से इंडिगो की विमान संख्या 6E 232 15:50 बजे उड़ान भरेगी और रांची 18:15 बजे पहुंचेगी. इसके लिए किराया 5,755 रूपये रखा गया है.




