National

इंदिरा गांधी की जयंती पर PM मोदी, सोनिया व मनमोहन समेत अन्य ने दी श्रद्धांजलि 

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 102वीं जयंती पर मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि हमारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि.

इसे भी पढ़ें- कालापानी विवाद पर नेपाल के तेवरः पीएम ओली ने कहा भारत हटाये सेना, किसी को भी एक इंच भी जमीन नहीं देंगे

सोनिया ने समाधि स्थल पर जाकर दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. सोनिया ने समाधि स्थल शक्ति स्थल पर जाकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी.

इंदिरा गांधी की जयंती पर सोनिया के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समाधि स्थल पहुंचे और इंदिरा गांधी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

इसे भी पढ़ें- सियाचिन में 19 हजार फुट की ऊंचाई पर हिमस्खलन, चार जवान समेत छह की मौत

राहुल गांधी नहीं रहे मौजूद

गौरतलब है कि इस बार प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समाधी पर नजर नहीं आयें. जबकि पिछली बार राहुल ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी.

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी वर्ष 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 तक देश की प्रधानमंत्री थीं. इंदिरा गांधी 15 वर्षों से अधिक समय तक देश की प्रधानमंत्री रहीं. उनका जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था. 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी गयी थी.

Related Articles

Back to top button