Giridih

गिरिडीह: रक्तदान शिविर में उपायुक्त ने किया रक्तदान

Giridih: गिरिडीह में पोस्टिंग के साथ ही डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को चाौथी बार रक्तदान शिविर में रक्तदान किया. और युवाओं के साथ महिलाओं को रक्तदान के प्रति उत्साहित किया. गुरुवार को स्थानीय प्रशासन ने रेडक्रास के सहयोग से न्यू समाहरणालय भवन के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. और रक्तदान की शुरुआत डीसी ने रक्तदान कर किया. वैसे डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने इस दौरान जानकारी भी दिया कि जिले में उनकी पोस्टिंग के साथ ही यह चाौथा रक्तदान है. इधर शिविर में डीटीओ रोहित सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, डीपीओ समेत कई पदाधिकारी और कर्मियों ने भी पूरे उत्साह के साथ रक्तदान करते नजर आएं. तो डीसी  को रक्तदान करते देख मौके पर कई युवाओं ने भी जरुरतमंदो के लिए रक्तदान किया. इस दौरान शिविर में 37 यूनिट रक्तदान हुआ. जबकि शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सक डा. सोहेल अख्तर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर डीसी ने कहा भी कि जब भी खून की कमी दिखना शुरु हो. हर कोई रक्तदान करने के लिए सामने आएं. क्योंकि रक्तदान से रक्तदाता भी कई बीमारियों से दूर रहता है. इधर शिविर में रेडक्रास के अध्यक्ष मदन लाल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष डा. तारक नाथ देव समेत कई मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में रामगढ़ उपचुनाव समेत तीन राज्यों में एनडीए की जीत पर मना जश्न 

Related Articles

Back to top button