JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryRamgarh

रामगढ़ का रण: सुनीता चौधरी की जीत में पोस्टल बैलेट की भी रही भूमिका, कुल पोस्टल बैलेट वोट का 54.1 फीसदी मिला वोट 

Ranchi: रामगढ़ के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश चौधरी की पत्नी और आजसू पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को लगभग 21 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया. हालांकि जीत की अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. इस जीत के साथ ही आजसू पार्टी ने रामगढ़ की अपनी खोयी हुई जमीन एकबार फिर से हासिल कर ली है. सुनीता चौधरी के इस जीत में पोस्टल बैलेट की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण है. पोस्टल बैलेट के माध्यम से आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी को सबसे ज्यादा वोट मिले. कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो पोस्टल बैलेट से 46 वोट मिले, जो कुल पोस्टल वोट का 36.5 फीसदी है. वहीं, सुनीता चौधरी ने 74 वोट यानी 54.1 फीसदी पोस्टल वोट हासिल किये.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ उपचुनाव के जरिए उपचुनावों में मिल रही हार का क्रम एनडीए ने तोड़ा, जीत की जश्न में डूबे समर्थक, देखें तस्वीरें

कुल नौ उम्मीदवारों को मिले हैं पोस्टल वोट

रामगढ़ उपचुनाव में खड़े कुल 18 उम्मीदवारों में से 9 उम्मीदवारों को पोस्टल वोट मिले हैं, जबकि 9 लोगों को एक भी पोस्टल वोट नहीं मिला. सुनीता चौधरी और बजरंग महतो के अलावा जिन प्रत्याशियों के खाते में पोस्टल वोट आये, उनके नाम युगन कुमार, संतोष कुमार महतो, अजित कुमार, कामदेव महतो, मनोज कुमार बेदिया, महिपाल महतो और रामावतार महतो हैं. सुनीता और बजरंग के बाद सबसे ज्यादा 3 पोस्टल वोट निर्दलीय उम्मीदवार रामावतार महतो के खाते में आये. नवोदय जनतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी युगन कुमार को 2, निर्दलीय उम्मीदवार अजित कुमार को 2, झारखंड पार्टी के संतोष कुमार महतो को 1, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कामदेव महतो को 1, मनोज कुमार बेदिया को 1, महिपाल महतो को 1 वोट मिला.

इन्हें नहीं मिला एक भी पोस्टल वोट

उपचुनाव में इन उम्मीदवारों को एक भी पोस्टल वोट नहीं मिला. इनमें सुलेंदर महतो, सहदेव कुमार, रंजीत महतो, प्रदीप कुमार, पांडव कुमार महतो, धनंजय कुमार पुटुश, तुलेश्वर कुमार पासवान और इमाम सफी शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button