Crime NewsLohardaga

लोहरदगा के उलदाग जंगल में पुलिस ने अफीम की खेती को किया नष्ट

Lohardaga: जिले में नशे का कारोबार अपनी पांव पसारने लगा है लोहरदगा पुलिस ने नक्सल प्रभावित जोबांग थाना क्षेत्र के उलदाग जंगल के एक एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया है.मामले में जोबांग थाना पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. एसपी आर रामकुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़ी इलाकों में अफीम की खेती की जा रही है. इसी सूचना त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया जिसमें पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार जोबांग थाना प्रभारी शशि शेखर सीआरपीएफ व आर्म्स फ़ोर्स शामिल थे. गुप्त तरीके से चलाए गए इस अभियान के बाद अफीम की खेती करनेवाले फरार है. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल और करवाई में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: गोड्डा में चार थाना प्रभारी समेत 55 पुलिस पदाधिकारी का तबादला

Related Articles

Back to top button