Koderma

कोडरमा में नौ दिवसीय श्री रथाई मंदिर प्राण प्रतिष्ठा शतचंडी महायज्ञ शुरू, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Koderma: जयनगर प्रखंड के पावर हाउस डंडाडीह में श्री रथाही मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ को महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज, कोडरमा विधायक नीरा यादव, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष रामधन यादव, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जयनगर प्रमुख अंजू देवी, जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया.

इसे भी पढ़ें: चतरा में नगर परिषद कार्यालय परिसर से हुई चोरी मामले का उद्भेदन, चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

यज्ञ समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि महायज्ञ को लेकर भव्य पंडाल, तोरण द्वार एवं यज्ञशाला का कार्य पूर्ण कर सभी ग्रामीणों के सहयोग से इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है. कलश यात्रा में लगभग 3551 महिलायें कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल हुई. कलश यात्रा में गाजे बाजे के साथ जय श्री राम जय माता दी जय भोलेनाथ जय कारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान था. आचार्य पंडितों के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम शुभारंभ किया गया.

कलश यात्रा में उप प्रमुख राज नारायण सिंह, मुखिया गणपत यादव, मुखिया रुपाली कुमारी, मुखिया सीमा देवी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएनपी वर्णवाल, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, डायरेक्टर पुनीत यादव, रामदेव यादव, पवन सिंह, सुरेंद्र भाई मोदी, वीरेंद्र स्वर्णकार, भवानी राम, सोनू गुप्ता डिजिटल स्टूडियो, रामकुमार, मुखिया चूरन, खान अरमान खान सुरेंद्र मोदी, नीलकंठ वर्णवाल, कन्हाय चंद्र यादव, भवानी राम, हीरामन मिस्त्री, महेश पांडे, सूरज रजक एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button