
Dhanbad : केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक सचिव रजत कुमार मिश्रा शनिवार को सिंदरी हर्ल यूरिया प्लांट का निरीक्षण किया. सचिव ने कहा कि बहुत जल्द हर्ल सिंदरी खाद कारखाना में सल्फर कोटेड यूरिया गोल्ड का उत्पादन शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी से हर्ल कारखाना को बचाने के लिए राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों से भी राय विमर्श किया गया है. उन्होंने बताया कि हर्ल चेयरमैन देबाशीष नंदा, एमडी शिब प्रसाद मोहंती व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई. उन्होंने कहा कि प्लांट सही दिशा में उत्पादन के साथ चल रहा है. कारखाना की पूरी टीम साथ मिलकर काम कर रही है.
इससे पहले उर्वरक सचिव श्री मिश्रा एफसीआइएल सिंदरी यूनिट के स्टाफ से भी मिले. प्रभारी संपदा अधिकारी देवदास अधिकारी समेत एफसीआइएल सिंदरी यूनिट के कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर केन्द्रीय उर्वरक सचिव का स्वागत किया और एफसीआइएल सिंदरी यूनिट से संबंधित जानकारी दी.
मौके पर धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन के अलावा डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, एडीएम लॉ एंड आर्डर कमलाकांत गुप्ता, एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी, बलियापुर सीओ रामप्रवेश कुमार, एसडीपीओ सिंदरी अभिषेक कुमार हर्ल चेयरमैन देबाशीष नंदा, प्रबंध निदेशक एस पी मोहंती, सिनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय, एच आर मैनेजर संत सिंह, एच आर विक्रांत कुमार, आकाश कुमार, सहित हर्ल व जिला प्रशासन के अधिकारी थे.





