
Giridih : गिरिडीह जेल के सिपाही शशिभूषण को मंगलवार की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. घटना शाम करीब आठ बजे की बतायी जा रही है. घटना गिरिडीह धनबाद रोड के अजीडीह के पेट्रोल पंप के समीप हुई. गोली लगने से सिपाही शशिभूषण गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे सीने में गोली लगी है. जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये हैं. इधर जख्मी शशिभूषण को किसी तरह सदर अस्पताल लाया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. वैसे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जेल के सिपाही को गोली किसने मारी और क्यों. सिपाही पर गोली चलानेवाले कितने हमलवार थे यह भी स्पष्ट नहीं है. बताते चलें कि इसे पहले हाल में ही गिरिडीह जेलर पर भी गोली चल चुकी है.
बताया जा रहा है कि जेल के सिपाही के साथ एक जिला पुलिस बल का जवान भी था. दोनों एक ही बाइक से सामान लाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान तीन लोगों के साथ इन दोनों की मारपीट हुई, जिसमें सिपाही को गोली मारी गयी. घटना सीसीटीवी में होने की बात कही जा रही है.
इसे भी पढे़ं – देवघर: आप छात्र चेतना यात्रा 26 को, तैयारी में जोरशोर से जुटे आप कार्यकर्ता



