Crime NewsSaraikela

चक्रधरपुर में बाल श्रमिकों से उतरवाई शराब की पेटियां, लोगों के विरोध के बाद हरकत में आई पुलिस

Chakradharpur: बाल श्रमिकों को लगाकर शराब दुकान में शराब पेटी उतारने का मामला काफी तूल पकड़ लिया. जिस कारण से स्थानीय लोगों के विरोध के बाद चक्रधरपुर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत हुआ. यह मामला रविवार की रात चक्रधरपुर के तीन सरकारी शराब दुकानों में शराब की पेटियां पहुंचाने के लिए सरायकेला खरसावां जिले के दुगनी स्थित शराब डीपो से एक ट्रैक संख्या जेएच05बीवाई 5394 पहुंचा था.

ट्रक वाले शराब की पेटियों को ढुलाने को लेकर बाल श्रमिकों अपने साथ लेकर आया था. जब शहर के भारत भवन रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संचालित सरकारी दुकान पर शराब की पेटियां देने को गाड़ी पहुंचा था. उक्त गाड़ी में शराब की पेटियां ढोने को चाईबासा के तीन बाल श्रमिक आए थे. बाल श्रमिकों को गाड़ी चालक पुरुलिया निवासी अनित्यो महतो द्वारा शराब पेटियां ढुलाने को लाया था. जब स्थानीय लोगों को इसकी नजर पड़ा तो उन्होंने इसका विरोध किया बल्कि मामले की शिकायत चक्रधरपुर थाना को किया.

पेट्रोलिंग गाड़ी में मौजूद एएसआई लक्ष्मण तिवारी दलबल के साथ भारत भवन रेलवे ओवरब्रिज के नीचे अधिवक्ता बसंत के भवन में संचालित सरकारी शराब दुकान पहुंचा. जहां पर शिकायत सही पाने तथा लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस ने शराब से भरा ट्रक और चालक समेत तीनों नाबालिग बच्चों को चक्रधरपुर थाना ले जाया गया. लोगों ने नाबालिग बच्चों से शराब पेटियां ढुलाने का कार्य होने से काफी नाराज दिखे. उन्होंने कहा कि बाल श्रमिकों से इस तरह का कार्य करना अपराध है. वह भी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में कार्य होना बड़ी लापरवाही है. इन लोगों से कार्य लेने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इधर चेक चक्रधरपुर पुलिस तीनों नाबालिक को चाइल्डलाइन सब सेंटर गोइलकेरा को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ उपचुनावः सीएम हेमंत ने बजरंग के लिए मांगा वोट, कहा- विपक्षी नहीं चाहते आदिवासी-मूलवासियों का विकास

Related Articles

Back to top button