
Chatra: चतरा के इटखोरी स्थित ऐतिहासिक तीन धर्मो के समागम स्थल मां भद्रकाली मंदिर परिसर मे आज से तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का आगाज हो गया है. महोत्सव का उद्घाटन सुबे के श्रम नियोजन सह प्रशिक्षण कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता,सांसद सुनील कुमार सिंह व सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जविलत कर किया. इस मौके पर डीसी अबु इमरान,एसपी राकेश रंजन,डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता व मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ समेत बड़ी संख्या मे अधिकारी व लोग मौजूद थे. इस दौरान उद्घाटन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे सभी अतिथियों का मंदिर प्रबंधन समिति के लोगो ने स्वागत किया. जिसके बाद अतिथियो ने मां भद्रकाली के समक्ष माथा टेककर राज्य व चतरा जिलेवासियों के अमन शांति की कामना की. जिसके बाद मां भद्रकाली मंदिर प्रांगण मे मंत्री व अन्य अतिथियों ने वृक्षारोपण कर महोत्सव को यादगार बनाया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि दो वर्षो की वैश्विक महामारी कोरोना की बाधाओ के बाद आज पहली बार महोत्सव का भव्य तरीके से आयोजन हुआ है. इससे पूर्व दो वर्षो तक महोत्सव सांकेतिक रूप से मनाया गया था. मंत्री ने कहा कि आज भद्रकाली मंदिर परिसर मे आयोजित इटखोरी महोत्सव की ख्याति राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देशभर मे है ऐसा ही आयोजन जिले के अन्य प्रखंडो मे हो सकता है. उन्होंने कहा कि जिले के टंडवा मे सुप्रसिद्ध चुन्दरूधाम,कुन्दा मे महादेव व गिद्धौर मे मां बागेश्वरी मंदिर है. ऐसे मे इटखोरी की भांति इन स्थानो मे भी आयोजन किया जा सकता है.वही सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि महोत्सव की शुरुआत 2015 में हुई थी. तब राज्य में भाजपा की सरकार थी। लेकिन आज जब सरकार बदली है तब भी महोत्सव का स्वरूप वही है.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में बाल श्रमिकों से उतरवाई शराब की पेटियां, लोगों के विरोध के बाद हरकत में आई पुलिस




