
Ranchi: ईडी की टीम विधायक इरफान अंसारी और साहिबगंज डीसी से पिछले 9 घंटे से लगातार पूछताछ कर रही है. ईडी की टीम दो अलग-अलग मामलों में विधायक और साहिबगंज डीसी से पूछताछ कर रही है. इरफान अंसारी से इडी की टीम कैश कांड मामले में पूछताछ कर रही है. वहीं साहिबगंज डीसी से अवैध खनन घोटाले मामले में पूछताछ कर रही है. साहिबगंज डीसी पर आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान सबसे अधिक अवैध खनन हुआ है. विधायक इरफान अंसारी को कोलकाता पुलिस ने भारी मात्रा में कैश के साथ गिरफ्तार किया था. उसी मामले में ईडी की टीम जांच कर रही है. फिलहाल सुबह 11:00 बजे से ईडी की टीम विधायक इरफान अंसारी और साहिबगंज डीसी से पूछताछ कर रही है.




