Giridih

गिरिडीह के बीएनएस डीएवी स्कूल में मनाई गई नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि

Giridih: गिरिडीह के बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि कई धार्मिक कार्यक्रम किए गए. पुण्यतिथि की शुरुआत यज्ञ और हवन से किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए हवन में इस दौरान स्कूल के प्राचार्य पी. हाजरा और स्कूल के कई शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ छात्रों ने भी हिस्सा लिया. हवन और पूजा-अर्चना के बाद प्राचार्य समेत स्कूल के शिक्षकों ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बिरनी में अवैध शराब के धंधेबाजों के ठिकानों पर हुई कार्रवाई, अवैध शराब और महुआ नष्ट

पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल छात्रों के बीच प्राचार्य ने कहा कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर की तुलना कई मायनों में महात्मा गांधी से ही किया जाता है। क्योंकि एक सादगी भरा जीवन और उच्च विचार के थे, महात्मा नारायण दास ग्रोवर. प्राचार्य ने कहा कि पूरे बिहार-बंगाल के साथ उत्तर भारत में 200 सौ डीएवी स्कूल की स्थापना नारायण दास ग्रोवर ने ही किया था और समाज में शिक्षा की ज्योत जलाने में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की भूमिका बेहद खास है. इधर पुण्यतिथि समारोह के दौरान स्पोटर्स में राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले कई छात्रों को प्राचार्य ने सम्मानित किया.

Related Articles

Back to top button