JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

नियुक्ति की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने JSSC का किया घेराव, दी चेतावनी, कहा- नियुक्ति नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर होगा आंदोलन

Ranchi : नियुक्ति की मांग को लेकर गुरुवार को सफल अभ्यर्थियों ने नामकुम स्थित जेएसएससी(कर्मचारी चयन आयोग) कार्यालय का घेराव किया. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी नियुक्ति नहीं हुई. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि तीन महीने के अंदर परीक्षा में पास हुए शिक्षकों की नियुक्ति करायी जाये. नियुक्ति की मांग को लेकर आज अभ्यर्थियों ने जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया. जिसके बाद 5 लोगों को वार्ता के लिए जेएसएससी के अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने बुलाया. लेकिन वार्ता से प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी असंतुष्ट दिखे. अभ्यर्थियों ने बताया कि दो साल पहले हमलोगों का डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन हो गया. उसके बावजूद भी हमारी नियुक्ति नहीं हुई. उन्होंने कहा कि सभी चीजें पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन जारी की जाये. नहीं तो हम बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे.

अभ्यर्थियों ने बताया कि 2 साल पहले हमलोगों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो गया. बावजूद इसके हमारी नियुक्ति नहीं हुई. हम लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें जजमेंट भी आ गया है. कोर्ट के आदेश के तीन माह बीत जाने के बाद भी जेएसएससी की तरफ से किसी भी प्रकार को नियुक्ति को लेकर पहल नहीं की जा रही है. जिससे मजबूर होकर हमलोग कार्यालय का घेराव कर रहे हैं. हमारी मांग है कि कि लोगों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो चुका है उनको नियुक्ति पत्र दिया जाये. हमलोग कक्षा में सिर्फ आंदोलन ही कर रहे हैं. विभाग सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन भी नहीं कर रही है.

इसे भी पढ़ें – कोडरमा में अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मियों की हड़ताल जारी, विधायक अमित यादव ने हेमंत सरकार से नियमित करने की मांग की 

Related Articles

Back to top button