
Koderma: झारखंड राज्य के अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मियों का हड़ताल 18वें दिन भी लगातार जारी रहा. वहीं धरना स्थल पर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव व पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि ये लोग लगातार 18 दिन से हड़ताल पर हैं और 10 दिनों से रांची राज भवन में भी अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी अनशन पर है जिसके कारण लगभग 7 चिकित्सा कर्मियों की तबियत काफी खराब हो चुकी है. उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों की मासिक आय में वृद्धि कर दे या फिर इन लोगों को नियमित कर दे.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा में लापता सेवानिवृत शिक्षक का नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों से मिली विधायक नीरा यादव और शालिनी गुप्ता
वहीं पूर्व जिप अध्यक्ष ने कहा कि काफी दिनों से अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी हड़ताल पर हैं. साथ ही कुछ लोग अनशन पर भी हैं. सरकार को अब इसमें बिल्कुल गंभीरता से कुछ निर्णय लेना चाहिए. स्थायीकरण के प्रति कोई टीम गठित करके इनके समस्या के निवारण हेतु पहल करना चाहिए. अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मियों ने कहा कि हम लोग भी चाहते हैं कि हमारी समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण हो ताकि हम लोग भी अपने काम पर वापस जा सके. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी जो स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है उसके लिए सरकार दोषी है.




