HEALTHJharkhandLead NewsNEWSRanchi

ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन भी उतरा अनुबंधकर्मियों के समर्थन में, 1 फरवरी को लगाएंगे काला बिल्ला

Ranchi: राज्यभर में NHM अनुबंध कर्मियों के नियमितीकरण आंदोलन तेज होता जा रहा है. वहीं उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अन्य संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है. सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये के प्रति विरोध दर्ज कराने में भी अब वे पीछे नहीं हट रहे है. इसी कड़ी में ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन ने भी आंदोलन का सपोर्ट किया है. सरकार की ओर से कोई पहल नहीं किए जाने की निंदा की है. इतना ही नहीं एक फरवरी को एसोसिएशन के सभी कर्मी काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे. इसके बाद भी मांगे नहीं मानी जाती है तो नियमितीकरण को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा. वहीं इसकी पूरी जवाबदेही सरकार की होगी.

16 जनवरी से अनुबंध कर्मी है आंदोलनरत

राज्यभर में 16 जनवरी 2023 से NHM के 8 हजार अनुबंधकर्मी आंदोलनरत है. सरकार के उदासीन रवैये के कारण 24 जनवरी से आमरण अनशन पर राजभवन के पास बैठे है. हडताल के कारण राज्यभर में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है. इसके बावजूद अब तक सरकार/विभाग की तरफ से अनुबंधित पारा  मेडिकल कर्मियों का नियमितीकरण की मांगों  के प्रति कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई. जिससे राज्यभर के कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है. महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे कर्मियों की सेहत दिन-प्रतिदिन गिरती जा रही है. एसोसिएशन द्वारा भी कई बार इस संबंध में पहल की गई परंतु अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाने से विरोध दर्ज कराने को विवश है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: कालूबथान में पत्थर कारोबारी की कृष्णधाम के पास गोली मारकर हत्या

Related Articles

Back to top button