JharkhandLead NewsNEWSRanchi

Jharkhand: 12 आइएएस अधिकारियों का नये सिरे से बैच निर्धारण और प्रमोशन

Ranchi: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड सरकार ने राज्य सेवा से आइएएस बने 12 अधिकारियों का नये सिरे से वरीयता, बैच निर्धारित कर उन्हें अधिसमय वेतनमान में वैचारिक प्रोन्नति प्रदान किया है. इनमें एक अधिकारी 2008 की राज्य सेवा से आइएएस में रिक्ति व दो अधिकारी 2009  व नौ अधिकारी 2010 की चयन सूची से आइएएस बने थे. इनमें कई अधिकारी रिटायर भी हो गये हैं. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है. इन अधिकारियों को पहले प्रोन्नति नहीं दी गयी थी जिस वजह से वे सुप्रीम कोर्ट चले गये थे जहां से पारित आदेश के आलोक में यह निर्णय लिया गया है.

 

इन्हें मिला प्रमोशन

2008 बैच से चयन सूची में बने आइएएस में जगमोहन प्रसाद जो 1998-1999 बैच थे उन्हें पुनर्निधारित बैच के अनुसार अधिसमय वेतनमान वैचारिक प्रोन्नति की तिथि 1.1.2014 से 2009 की रिक्ति  से परमजीत कौर को 11 फरवरी 2015 की तिथि से व शैलेंद्र भूषण को 11 फरवरी 2015 की तिथि से वैचारिक प्रमोशन का लाभ दिया गया है.

2010 के चयन सूची से 9 अधिकारियों को बैच का निर्धारण फिर से करते हुए अधिसमय वेतनमान में वैचारिक प्रोन्नति दी गयी. इन्हें 1.1.2016 की तिथि से प्रमोशन मिला है. इनमें बालेंदु भूषण आनंदमूर्ति, उमाशशि चटर्जी, आभा कांशी, उपेंद्र नारायण उरांव, सुलसे बाखला, जितवाहन उरांव,विनोद शंकर सिंह, शिवजी चौपाल, मुकेश कुमार वर्मा हैं.

Related Articles

Back to top button