JharkhandLead NewsNEWSRanchi

Jharkhand: एक वित्त वर्ष से अधिक समय की 17 हजार से अधिक योजनाएं लंबित, मनरेगा आयुक्त नाराज

Ranchi: मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने मनरेगा योजनाओं के लंबित रहने को खेदजनक बताया है और सभी जिलों के परियोजनाओं पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश जारी किया है. मनरेगा आयुक्त ने कहा कि वर्तमन में पूरे राज्य में मनरेगा अंतर्गत छोटी-छोटी योजनाओें का क्रियान्वयन किया जा रहा है. जिसे उसी वित्तीय वर्ष या अधिकतम अगले वित्तीय वर्ष तक आसानी से पूर्ण किया जा सकता है. इसके बावजूद यह देखा जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 एवं उससे पूर्व में प्रारंभ की गयी उन योजनाओं में से पूरे राज्य में 17529 योजनाएं अब तक लंबित है. मनरेगा आयुक्त ने इस पर नाराजगी जतायी है. उन्होंने सारी लंबित  योजनाओं को मिशन मोड में पूर्ण करने का निर्देश दिया है और सभी प्रकार से पूर्ण करते हुए इसे मनरेगा सॉफ्ट में भी क्लोज करने को कहा है.

लंबित पीएम आवास को पूर्ण करें

मनरेगा आयुक्त टीसीबी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं डोभा की लंबित योजनाओं को अतिशीध्र पूर्ण करने को कहा है. लंबित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय रूप उसे पूर्ण करने को कहा. यदि योजना का भौतिक रूप से पूर्ण करने में कठिनाई हो रही है तो उसे मनरेगासॉफ्ट में बंद करने का भी निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार को लेकर बीजेपी का बड़ा बयान- अब कभी गठबंधन का सवाल ही नहीं

 

Related Articles

Back to top button