Koderma

कोडरमा: मरकच्चो गोलीकांड की 21वीं बरसी पर जन संकल्प सभा

Koderma: मरकच्चो गोलीकांड की 21वीं बरसी पर रविवार को मरकच्चो शहीद मैदान में  शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर माले कार्यकर्ताओं ने मरकच्चो गोलीकांड के शहीदों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव, झामुमो भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष एम चंद्रा, कोडरमा लोक सभा प्रभारी सितारा सिंह, ईश्वरी राणा मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसके पूर्व  कामरेड शहीद अशोक यादव का भाई सिताराम यादव व उनकी मां समेत उपस्थित भाकपा माले के नेताओं ने झंडोत्तोलन किया. संकल्प  सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि मरकच्चो गोली कांड बाबूलाल मरांडी के इशारे पर की गयी थी जिसमे भाकपा माले के तीन साथी शहीद हो गए. आज भी कोडरमा की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. भाजपा की डबल इंजन की सरकार कोडरमा में इंजन अलग और डिब्बा अलग हो गया है. विकास पूरी तरह खड़ी हो गयी है. भाजपा ने हर विभाग में सांसद प्रतिनिधि व विधायक प्रतिनिधि बनाया गया. वे प्रतिनिधि लूट रोकने के बजाय खुद लूटने में लगे हैं. कोडरमा के दोनो मैडम पूरी मलाई को मह के माखन खा जाएंगी और बचा हुवा छाछ में भी पानी मिला कर जनता को देने का काम कर रही है. उन्होने कहा कि कोडरमा में ढिबरा चुन कर अपना जीवन यापन करने वाले गरीब गुरबों की आज रोजी रोटी छीन ली गयी है. लेकिन यहां की सांसद विधायक के मुंह से एक शब्द भी नही निकल रहा है. वे सिर्फ अपनी कुर्सी में मस्त हैं. जब भाकपा माले के लोग इस के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उन्हे झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाता है. उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को हर जिले में भाकपा माले विश्वासघात दिवस मनाएगी. कार्यक्रम को कोडरमा जिला प्रभारी सिताराम सिंह, सबिता सिंह, जिला सचिव राजेंद्र मेहता, इब्राहिम अंसारी, विनोद पाण्डेय, विजय पासवान, बहादुर यादव, बसन्त साव, अशोक यादव, पार्वती देवी आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बहादुर यादव ने की जबकि संचालन अशोक यादव ने किया. मौके पर मो. सेराज, गुलाम मूस्तूफा, शिवशंकर यादव, सहदेव यादव, मंसूर आलम, नारायण मोदी, श्रीकांत पांडे, शंभू शरण मिस्त्री, लालबिहारी मेहता, तुलसी राणा, भुनेश्वर ठाकुर, युगल यादव, सावित्री तिवारी, रामदेव ठाकुर, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र साव, महादेव दास, विजय दास, अफजल शेख, भागीरथ सिंह, पार्वती देवी, रुखसाना खातून, अफसाना खातून, बसंत साव, संदीप सिंह, अख्तर अंसारी आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: 23-24 जनवरी को देवघर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, होगी समीक्षा और पास होंगे राजनीतिक प्रस्ताव

Related Articles

Back to top button