
Twitter News: ट्विटर अब सिंगापुर के बाद दिल्ली और मुंबई में अपना दफ्तर बंद करने पर विचार कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पहले ही अपनी बंगलूरू का दफ्तर बंद कर चुकी है. सूत्रों की मानें तो ट्विटर के पास मुंबई के बीकेसी के वी वर्क फैसेलिटी में लगभग 150 लोग काम करते हैं और दिल्ली के कुतुब इलाके में लगभग 80 कर्मचारी हैं. बताया जा रहा है कि अपने खर्चे कम करने के लिए ट्विटर दूसरे देशों में ऑफिस बंद करने पर विचार कर रहा है. वहीं, बीते वर्ष कंपनी के कई दफ्तरों का किराया न चुकाने की खबर भी सामने आई थी.
बताते चलें कि एलन मस्क ने सिंगापुर में अपने शेष कर्मचारियों को कार्यालय आने रोक दिया है और उन्हें बाहर से ही काम करने को कहा है क्योंकि कंपनी कथित तौर पर मासिक किराए का भुगतान करने में विफल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर के कर्मचारियों को ईमेल के जरिए फैसले के बारे में सूचित किया गया था, जिसमें उन्हें कैपिटाग्रीन बिल्डिंग छोड़ने और घर से काम करने का निर्देश दिया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में ट्विटर कंपनी पर मुकदमा दायर किया गया है क्योंकि यह सैन फ्रांसिस्को में अपने कार्यालय का 136,250 डॉलर का किराए भुगतान करने में विफल रही है.
इसे भी पढ़ें: नेपाल प्लेन क्रैश: चार लोगों की तलाश में फिर से सर्च अभियान शुरू, 68 शव मिले, चार गाजीपुर के




