Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

वनडे क्रिकेट की पांच बड़ी जीत में से दो भारत के नाम, जानें-इससे पहले किस देश के नाम थी सबसे बड़ी जीत

New Delhi: बीती शाम विराट कोहली की विराट पारी व मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी की वजह से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की. यह वनडे इतिहास की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही. भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 317 रन से हराया. सबसे बड़ी जीत के मामले में भारत ने न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था.

 

इस जीत के साथ रनों के लिहाज से वन डे में मिली पांच बड़ी जीत में दो भारत के नाम के साथ हो गया. तीसरी बड़ी जीत आस्ट्रेलिया के नाम है. आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 275 रनों से मात दी थी. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने जिम्बाबे को 272 व भारत ने बरमुडा को 257 रनों से हराया है. भारत की कल की जीत की बड़ी बात यह भी है कि श्रीलंका मजबूत टीम है और फिलहाल एशिया चैंपियन भी. इस लिहाज से इस जीत को क्रिकेट समीक्षक सबसे बेहतर मान रहे हैं.

 

एक और रिकार्ड

इस मैच में टीम इंडिया ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. वह वनडे इतिहास में किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी बनी. भारत ने वनडे क्रिकेट में श्रीलंका को 96 बार हराया है. दोनों टीमों के बीच कुल 165 वनडे खेले गए हैं. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 95 जीत के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

 

श्रीलंका से ही मिली है सबसे दुखद हार

वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम को सबसे बड़ी हार साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी. तब श्रीलंका ने टीम इंडिया को 245 रन से हराया था. साल 2000 में शारजाह में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या (189 रन) के शतक की बदौलत 299 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय पारी 54 रन पर सिमट गई थी. इस जीत से भारत ने उस हार का बदला चुकाया.

Related Articles

Back to top button