JharkhandLead NewsNEWSRanchi

JBVNL की पहल: उपभोक्ता मीटर लगायें और सौ यूनिट बिजली मुफ्त पायें, चल रहा प्रचार

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है. जिसमें मीटर लगाने और सौ यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ उठाने की जानकारी दी जा रही है. ये अभियान मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में चलाया जा रहा है. वहीं सोशल मीडिया के जरिये भी मीटर लगाने की जानकारी दी जा रही है. जिसमें बताया जा रहा है कि उपभोक्ता मीटर लगाने के बाद ही सौ यूनिट मु्फ्त बिजली योजना का लाभ ले सकते है. ऐसे में फिकस्ड चार्जेस वाले उपभोक्ता, जो बगैर मीटर के बिजली उपभोग करते है और एक तय राशि निगम को देते है. वो भी मीटर के जरिये सौ यूनिट मुफ्त बिजली पा सकते है. जिससे उन्हें बिजली जलाने के लिये पैसे नहीं देने होंगे. क्षेत्रीय आपूर्ति कार्यालयों की ओर से इस दिशा में अभियान चलाया जा रहा है. पिछले दिनों रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की ओर से गुमला जिला में बैठक भी की गयी.

घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ

जानकारी हो कि सौ यूनिट मुफ्त बिजली घरेलू उपभोक्ताओं को दी जा रही है. योजना लाभ लेने के लिये उपभोक्ताओं के लिये शर्तें है. जिसमें मीटर अनिवार्य रूप से लगाना और मीटर की कैटेगरी घरेलू होना आवश्यक है. बता दें राज्य में अभी भी सुदूर गांवों में लोग फिकस्ड चार्जेस से ही बिजली उपभोग करते है. भगौलिक स्थिति को देखते हुए इन उपभोक्ताओं को सोलर पावर से जोड़ा जा रहा है. अन्यथा ऐसे उपभोक्ताओं को मीटर के जरिये बिजली देने की कोशिश की जा रही है. जेबीवीएनएल की ओर से उपभोक्ताओं को सर्तक करने के लिये समय समय पर अभियान चलाया जाता है.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : जमशेदपुर और रांची में एयरटेल और जियो की 5G सेवा शुरू, जाने कहां कहां मिलेगा 5G का नेटवर्क

Related Articles

Back to top button