
Jamshedpur : भारती एयरटेल और जियो यूजर के लिए अच्छी खबर है. इस दोनो टेलीकॉम कंपनियों ने जमशेदपुर के रांची में अपनी 5G की सेवा शुरू कर दी है. एयरटेल ने शुक्रवार से ही 5G की सेवा देनी शुरू कर दी थी जबकि जिओ की सेवा आज से मिलनी शुरू होगी. खास बात यह है कि 5G की सेवा लेने के लिए ग्राहकों को किसी तरह का अतिरिक्त रिचार्ज नही करना होगा. ग्राहक मौजूदा रिचार्ज में ही 5G की सेवा ले सकते है. हालांकि इसके लिए आपके पास 5G वाला मोबाइल होना चाहिए. एयरटेल की फाइव जी सेवा वर्तमान में रांची और जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों में मिलेंगी. जमशेदपुर में साकची मार्केट, बिष्टुपुर, टेल्को कॉलोनी, टाटानगर रेलवे स्टेशन, सोनारी, मानगो डिमना रोड, कदमा, पीएम मॉल, भुवनेश्वरी मंदिर एरिया में यह सेवा मिलेगी. वहीं रांची में रेलवे स्टेशन, मेन रोड, फिरायालाल चौक, लालपुर, हीनू चौक, हरमू, पिस्का मोड़, कांटाटोली, दीपाटोली, खेलगांव, बूटी मोड़ और राजेंद्र चौक पर 5G की सेवा मिलेगी. जल्द ही कंपनी शहर के अन्य हिस्सों में भी 5G की सेवा उपलब्ध कराएगी वहीं बोकारो और धनबाद में भी सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है.




