
Jamshedpur : जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के मैच में झारखंड की टीम ने छत्तीसगढ़ को 44 रनों से हरा दिया. छत्तीसगढ़ के बल्लेबाज अमनदीप खरे की 151 रनों की शतकीय पारी बेकार हो गई. झारखंड के स्पिनर अनुकूल राय ने पांच विकेट लेकर झारखंड की जीत में अहम भूमिका निभाई. शाहबाज नदीम ने भी 3 महत्वपूर्ण विकेट लिया. छत्तीसगढ़ को जीत के लिए 357 रनों का टारगेट मिला था. लेकिन टीम 312 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.
अमनदीप खरे की संघर्षपूर्ण पारी
छत्तीसगढ़ के बल्लेबाज अमनदीप खरे ने काफी संघर्षपूर्ण पारी खेली. वे अकेले झारखंड के गेंदबाजों का डटकर सामना कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने 151 रनों की शतकीय पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 16 चौके और 3 छक्के भी लगाए. एक वक्त तक ऐसा लग रहा था कि अमनदीप खरे अकेले ही अपनी टीम को जीत दिला देंगे. लेकिन अनुकूल राय ने उन्हें आउट कर झारखंड की जीत सुनिश्चित कर दी.
पहली पारी में नहीं बने थे रन
झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच खेले गए रणजी मैच में पहली पारी में दोनों ही टीम ज्यादा रन नहीं बना पाई थी. झारखंड टीम पहली पारी में 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी. जबकि छत्तीसगढ़ की टीम ने 113 रन बनाए थे. लेकिन दूसरी पारी में झारखंड ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 366 रन बनाया। जबकि छत्तीसगढ़ की टीम दूसरी पारी में 312 रन बना पाई और 44 रनों से मैच हार गई,




