
Ranchi : गोड्डा जिले के मोतिया थाना पुलिस ने डुमरिया सुगाबथान मार्ग के पास से हथियार के साथ एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को पकड़ा. पकड़े गये युवकों में देवबंधा निवासी दीपक कुमार मंडल, गोराडीह निवासी रुपेश कुमार और बेहरजोड़ निवासी विनोद कुमार शामिल हैं.
थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन अपराधी हथियार लेकर बकसरा से मोतिया की ओर जा रहे हैं. सूचना पर डुमरिया सुगाबथान मार्ग में चेकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल पर सवार तीनों आरोपी बकसरा की और से आते दिखाई दिये, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया. दीपक मंडल के पास से देशी पिस्तौल और गोली बरामद की गयी. आरोपी हथियार का भय दिखा कर राहगीरों से छिनतई करते थे. पुलिस युवकों का आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है.
इसे भी पढ़ें – भाजपा नेता सुमित केशरी को गोली मारने वालों की धरपकड़ के लिए एसआईटी गठित



