
Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को अपनी संपत्ति का ब्यौरा सौंप दिया है. पूछताछ के करीब 1 महीने बाद सीएम ने संपत्ति का ब्यौरा ईडी को दिया है. हालांकि सीएम द्वारा दिये गये ब्योरे में क्या-क्या जानकारी दी गयी है यह स्पष्ट नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि चुनावी हलफनामे में घोषित जानकारी ईडी को दी गयी है. बता दें कि 18 नवंबर को ईडी ने सीएम से पूछताछ के दौरान उनकी संपत्तियों का ब्योरा मांगा था. अवैध खनन की जांच कर रहे ईडी ने सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश और बच्चू यादव के खिलाफ विशेष पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है, जिसमें ईडी ने दावा किया है कि प्रेम प्रकाश ने कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल और पंकज मिश्रा के साथ मिल कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए अवैध खनन के तहत मनी लांड्रिंग की है. वहीं रवि केजरीवाल ने ईडी को बताया था कि सीएम के निर्देश पर अवैध पत्थर खनन हो रहा था, अमित अग्रवाल की विभिन्न कंपनियों के माध्यम से रुपये को खपाया जाता था.
इसे भी पढ़ें – पलामू: आईआरबी-10 के पारण परेड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- जैप 8 परिसर में घटिया निर्माण की होगी जांच



