JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryPalamu

पलामू: आईआरबी-10 के पारण परेड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- जैप 8 परिसर में घटिया निर्माण की होगी जांच

Palamu: जिले के लेस्लीगंज में स्थित झारखंड आर्मस फोर्स (जैप) 8 परिसर में हुई ‘घटिया निर्माण’ की जांच होगी. यह जैप 08 बटालियन का मुख्यालय है. उक्त बातें बात मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही. इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) 10 के प्रशिक्षण प्राप्त 556 कैडेट के ‘पारण परेड’ के बाद मुख्यमंत्री संबोधित कर रहे थे. इसमें 250 महिला आरक्षी हैं. उन्होंने कहा कि जवानों को तंबुओं में रह कर प्रशिक्षण प्राप्त किया जाना बहुत ही चिंता जनक है. पेयजल संकट, सोने के स्थायी प्रबंध नहीं होने के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं के जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होना, निर्माण में घपलेबाजी होने के संकेत दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: 10 जनवरी से स्मार्ट मीटर प्री पेड मोड में करने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आने पर उनको जानकारी प्राप्त हुई है कि जैप आठ के मुख्यालय में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. इसलिए इसके जीर्णाेद्धार के लिए कदम उठाए जाएंगे. सीएम ने जानकारी दी कि आईआरबी के जवानों के लिए अलग से परिसर का निर्माण होगा. राज्य में इस बटालियन के लिए अलग परिसर नहीं है. जैप परिसर में इनके प्रशिक्षण होना जाहिर करता है कि पूर्ववर्ती सरकार ने ‘कानून व व्यवस्था’ के लिए ठोस प्रबंध नहीं किया. यह अदूरदर्शिता के अतिरिक्त कुछ नहीं है. इसे हल्के में लेकर पहले की सरकारों ने अप्रत्यक्ष रूप से अपराध को बढावा दिया है, जिसे उनकी सरकार दुरुस्त करेगी.

जैप 8 मुख्यालय में नए बैरक का होगा निर्माण

उन्होंने कहा कि वह जैप के मुख्यालय में 250 बिस्तर क्षमता के बैरक का निर्माण करायेंगे. साथ ही जरूरत की हर चीज का ख्याल रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि इतनी बङी संख्या में महिला जवानों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करना इस बाद का द्योतक है कि ‘महिला सशक्तिकरण’ की दिशा में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है. इन्हें अनुशासित रह कर बुद्धि-विवेक से अपने जिम्मेदारी निभाने है, इसके लिए उनकी सरकार पुरा सम्मान देगी. बता दें कि जैप 8 के मुख्यालय में आईआरबी 10 के 500 से अधिक जवानों का 2019 से प्रशिक्षण चल रहा है. कोविड-19 काल के दौरान जवानों का प्रशिक्षण पूरा नहीं हो पाया था.

मौके पर रहे मौजूद 

मौके पर गृह सचिव राजीव अरुण एक्का, डीजीपी नीरज सिन्हा, उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे, पुलिस अधीक्षक सह जैप 8 के कमांडेंट चंदन कुमार सिन्हा समेत पुलिस एवं सिविल प्रशासन के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद थे. पूर्वाहन में हेलीकाप्टर द्वारा सीधे जैप 8 परिसर में उतरे. मुख्यमंत्री यहां दोपहर तक रहें. हेलीकाप्टर से उतरने के बाद उन्होंने गार्ड आफ ऑनर लिया. इसके बाद परेड का निरीक्षण किया. मौके पर मुख्यमंत्री का शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया. मौके पर अन्य लोगों के अलावा झामुमो के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा, अविनाश देव, मनोज गुप्ता, दीपक तिवारी, सुनील तिवारी, संजीव तिवारी, सन्नी शुक्ला, परवेज अख्तर, सन्नू सिद्दीकी सहित अन्य पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button