JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryJharkhand Vidhansabha ElectionLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

TAC पर रारः विधानसभा के जारी सत्र की बात कहकर राज्यपाल से मिलने नहीं गए मंत्री, सचिव और टीडब्ल्यूसी

Ranchi: टीएसी (ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी) को लेकर राज्यपाल और सरकार के बीच रार बढ़ता ही जा रहा है. पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू और मौजूदा राज्यपाल रमेश बैस दोनों ही टीएसी को लेकर सरकार से अपनी नाराजगी जता चुके हैं. राज्यपाल रमेश बैस ने टीएसी के गठन पर ही सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने टीएसी को गैर संवैधानिक भी करार दिया है. सरकार को लिखी चिट्ठी में राज्यपाल रमेश बैस ने पांचवी अनुसूची का उल्लंघन भी बताया है. सरकार की तरफ से किसी तरह का कोई जवाब नहीं देने पर राज्यपाल रमेश बैस ने इस मामले पर वार्ता करने के लिए आदिवासी कल्याण विभाग के मंत्री, सचिव और टीडब्ल्यूसी को चिट्ठी लिखकर आय यानी बुधवार को बैठक बुलायी थी.

बैठक के लिए नहीं गए मंत्री और सचिव

राजभवन की चिट्ठी जाने के बाद बैठक के लिए बुलाए गए मंत्री जोबा मांझी, सचिव के श्रीनिवासन और टीडब्ल्यूसी की तरफ से कोई भी बैठक में शामिल नहीं हुआ. विभाग की तरफ से कहा गया कि जारी सत्र की वजह से वो बैठक में शामिल नहीं हो सकते हैं. जिसके बाद राजभवन और राज्य सरकार के बीच मामला और गरमा गया है. पुख्ता सूत्रों का कहना है कि विभाग के इस जवाब के बाद राज्यपाल रमेश बैस काफी नाराज हैं. आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर राज्यपाल की तरफ से कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: सदन में सरकारः अनुदान पाने वाले कई अल्पसंख्यक स्कूल नियमावली का नहीं करते अनुपालन

Related Articles

Back to top button