Court NewsJharkhand

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के कार्यों का मिला कार्य भार

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन के 19 दिसंबर को होने वाले अंतिम कार्य दिवस के बाद 20 दिसंबर से मुख्य न्यायाधीश के कार्यों का दायित्व संभालने संबंधी निर्देश जारी किया गया है. भारत सरकार के केंद्रीय कानून एवं      न्याय मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार हाईकोर्ट के वरीय जज होने के तहत जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. आपको बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के नाम की अनुशंसा झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 13 दिसंबर को हुई बैठक में केंद्र सरकार से की गई है.
इसे भी पढ़ें:  राज्यपाल ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र,कहा- झारखंड हाई कोर्ट की कार्यवाही में हिंदी नहीं बन सकी है न्यायालय की भाषा

Related Articles

Back to top button