Khas-KhabarLead NewsMain SliderNationalTOP SLIDERTop Story

Austra Hind-22: भारत-ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यास कल से, सैन्य क्षमताओं का करेंगे प्रदर्शन

New Delhi: ऑस्ट्रेलिया और भारत की सेनाओं के  बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 28 नवंबर को राजस्थान में शुरू होगा. इस सैन्य अभ्यास को ‘ऑस्ट्रा हिंद-22’ नाम दिया गया है.  रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास राजस्थान के महाराज फील्ड फायरिंग रेंज में होगा. इसका उद्देश्य सकारात्मक सैन्य संबंध बनाना, एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं को आत्मसात करना और एकसाथ काम करने की क्षमता को बढ़ावा देना है. संयुक्त सैन्य अभ्यास 28 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘ऑस्ट्रा हिंद’ पहला ऐसा अभ्यास है, जिसमें सभी हथियारों और सेवाओं की भागीदारी शामिल है. द्वितीय श्रेणी (सेकंड कैटगरी) की 13वीं ब्रिगेड के सैनिकों वाली ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ी राजस्थान पहुंच चुकी है.
इसे भी पढ़ें: मन की बातः PM मोदी ने की झारखंड के लाइब्रेरी मैन संजय कश्यप की सराहना, कहा- विद्या दान समाज सबसे बड़ा काम

रक्षा मंत्रालय ने कहा, इस अभ्यास का उद्देश्य सकारात्मक सैन्य संबंध बनाना, एक दूसरे की सर्वोच्च प्रथाओं को अपनाना और संयुक्त राष्ट्र शांति प्रवर्तन जनादेश (यूएन पीस एनफॉर्समेंट मेंडेट) के तहत अर्ध-रेगिस्तानी इलाके में क्षमता को बढ़ावा देना है. ऑस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त अभ्यास के लिए डोगरा रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व किया जाएगा. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ऑस्ट्रा हिंद एक वार्षिक कार्यक्रम होगा, जो वैकल्पिक रूप से भारत और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा. मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त सैन्य अभ्यास, दोनों सेनाओं को दुश्मनों के खतरों को बेअसर करने के लिए कंपनी और पलटन स्तर पर सामरिक संचालन की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम करेगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाएं संयुक्त योजना, संयुक्त सामरिक अभ्यास, विशेष हथियारों के कौशल की बुनियादी बातों को साझा करने और शत्रुतापूर्ण लक्ष्य पर छापा मारने का अभ्यास करेंगी। रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा, संयुक्त अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच समझ और अंतर को बढ़ावा देने के अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा।

Related Articles

Back to top button