1st Lead2nd LeadCrime NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Breaking : रांची के अशोकनगर में इंजीनियर के घर आईटी की रेड

Ranchi : रांची में एक इंजीनियर के घर आईटी का रेड पड़ा है. अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित रोड नंबर 4 के  इंजीनियर अनिल सिंह के घर मंगलवार रात से ही आईटी की रेड चल रही है. बताया जा रहा है कि आईटी को छापेमारी में कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे हैं. फिलहाल आईटी के अधिकारी इस मामले में कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं छापेमारी समाप्ति के बाद ही कुछ बताया जा सकता है.

जानकारी के अनुसार हजारीबाग में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह मंगलवार की शाम हजारीबाग से राँची आने के क्रम में दस लाख रुपये नकदी के साथ पकड़े गए थे, जिसके बाद पुलिस ने आयकर विभाग टीम को सूचना दी. आयकर विभाग की टीम उनके हजारीबाग व राँची के अशोक नगर रोड नंबर चार के आवास संख्या 137-सी में भी छापेमारी की. छापेमारी में उनके कार से व घर से बरामद करीब 20 लाख रुपये नकदी के अलावा भारी मात्रा में बैंक में जमा राशि व लेन-देन से संबंधित दस्तावेज व अन्य कागजात मिले हैं. बरामद नकदी के स्रोत के बारे में आयकर के अधिकारियों ने अनिल कुमार सिंह से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है. आशंका जताया जा रहा है कि सभी राशि रिश्वत के हैं. हालांकि, अभी सत्यापन जारी है. सत्यापन पूरा होने के बाद ही विभाग कोई जानकारी सार्वजनिक कर सकेगा.

इसे भी पढ़ें: गौरव के पल : पहली बार एक साथ झारखंड की 4 महिला हॉकी खिलाड़ी करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

 

Related Articles

Back to top button