Giridih

गिरिडीह के 20 आदिवासी युवाओं को सीआरपीएफ ने किया देहरादून रवाना

Giridih: केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर 15वें युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को गिरिडीह सीआरपीएफ ने जिले के 20 आदिवासी युवाओं को उत्तराखंड के देहरादून रवाना किया. सीआरपीएफ सातवी बटालायन के सैकंड कमान अधिकारी सिद्धार्थ और डिप्टी कमांडेंट नवीन विश्वकर्मा ने 20 युवाओं के बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिले के ये दस युवा अब देहरादून में अगले दस दिनों तक भ्रमण करेंगे. और उत्तराखंड के लोक संस्कृति से रूबरू होंगे. इस गिरिडीह के ये दस आदिवासी युवा स्वरोजगार की भी जानकारी हासिल करेंगे. मौके पर सेकंड कमान अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया की नक्सल प्रभावित इलाकों के युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा भ्रमण कराने का सिर्फ एक ही मकसद है ऐसे युवा देश का विकाश देख सके की उनके उम्र के युवा कैसे शिक्षा हासिल कर खुद के जीवन को बेहतर बनाने में लगे है. क्योंकि ऐसे युवाओं को भटकने से भी बचाना है. जिसे एक साफ और स्वच्छ समाज का निर्माण हो सके. इस दौरान युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में सीआरपीएफ और नेहरू युवा केंद्र के कई अधिकारी शामिल थे. रवाना करने से पहले युवाओं को जुटा समेत भ्रमण के सारे कीट दिए गए.

Related Articles

Back to top button