
Giridih: तीन दिनों से अनशन पर बैठे गिरिडीह के कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह का अनशन शनिवार की देर रात अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा और जिला आपूर्ति अधिकारी गौतम भगत ने जूस पिलाकर तुड़वाया. इस दौरान कांग्रेस नेता गौतम सिंह, अशोक विश्वकर्मा, बलराम यादव समेत कई कांग्रेस नेता शामिल थे. इसे पहले करीब एक घंटे तक दोनों अधिकारियो के साथ अनशनकारी उपेंद्र सिंह के साथ वार्ता चली. वार्ता के क्रम में सहमति बनी की जिन मांगो को लेकर कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह अनशन पर है उसी आवेदन को रांची में हेमंत सरकार के पास भेजा जाएगा. सरकार के निर्देश के आधार पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी. जबकि आवेदन में शामिल अन्य मांगों को जिला स्तर पर पूरा करने का भरोसा दिया गया. बताते चलें कि रांची डीसी राहुल सिन्हा के गिरिडीह के कार्यकाल को लेकर सीबीआई जांच के पूर्व जिला आपूर्ति अधिकारी सुदेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर गिरिडीह कांग्रेस नेता पिछले तीन दिनों से अनशन पर थे.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बीएड कॉलेज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुराने सत्र की छात्राओं को दी गई विदाई




