Uncategorized

लालू यादव की जज के साथ दिलचस्प बातचीत, सीएस राजबाला वर्मा को शो-कॉज, स्थानीय निकाय चुनावों में मेयर का पद रिजर्व और पाकिस्तान को बीएसएफ का करारा जवाब बनीं अखबारों की सुर्खियां

Ranchi: शुक्रवार सुबह प्रमुख अखबारों की सुर्खियों पर नजर डालें, तो कुछ खास खबरों ने सभी अखबारों में पहले पन्ने पर जगह बनायी हैं. इन खबरों में लालू यादव के लोगों द्वारा जज को किये जाने वाले फोन का जिक्र अखबारों में प्रमुखता के साथ छापी गयी है. दैनिक अखबार प्रभात खबर, भास्कर, हिंदुस्तान ने इस खबर को प्रमुखता के साथ छापते हुए लिखा है, सीबीआई के विशेष जज शिवपाल सिंह ने गुरूवार को सुनवाई के दौरान ने लालू से कहा- हम किसी की नहीं सुनते आपके लोगों का दूर-दूर से फोन आ रहा है. आपके कई शुभचिंतक लगातार फोन कर रहे हैं लेकिन आपकी सुनवाई के दौरान मैं किसी तरह की बातों पर ध्यान दिये बिना सिर्फ और सिर्फ कानून का पालन करूंगा. बता दें कि चारा घेटाला मामले में सीबीआई के वीकल द्वारा सभी आरोपियों को कम से कम चार से सात साल की सजा देने का अनुरोध किया है जबकि लालू सहित सभी आरोपी उम्र, स्वास्थ्य, रहम का हवाला देते हुए कम से कम सजा की गुजारिश कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:दो खास खबरों पर रहेगी सबकी नजर: लालू की सजा का ऐलान आज, तीन तलाक पर सुनवाई के लिए शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन

लालू यादव की जज के साथ दिलचस्प बातचीत बनीं सुर्खियां

इस केस को लेकर कोर्ट रूम में लालू यादव और जज के बीच हुई दिलचस्प बातचीत के कुछ प्रमुख अंश भी अखबारों ने छापे हैं जिसमें वार्ता के दौरान लालू ने जेल में हो रही कुछ परेशानी सहित सजा का फैसला सुनाने में रहमी की बात की. लालू यादव ने जेल में ढंड लगने की बात कही, जिसपर जज ने कहा ठंड लगती है, तो जेल में हारमोनियम तबले बजाइये, दूसरों को भी अच्छा लगेगा. लालू ने जज से यह भी कहा कि जेल में किन्नर भी बंद हैं. उनसे बात करने की कोशिश करने पर शादी का प्रस्ताव दे देते हैं. लालू के ऐसा कहने पर जज ने कहा किन्नर भी हम जैसे ही इंसान हैं. उनका सम्मान करें. चारा घोटाला मामले में लालू यादव ने कहा कि हम कुछ नहीं किये हैं उस समय तीन-तीन सीएम आये और गये. इसका जवाब देते हुए जज ने कहा कि वर्ष 1990 से 2000 तक आप ही सीएम भी थे और आप ही एफएम भी थे. सारी मनमानी आपके ही शह में रह कर हुई. लालू ने सुनवाई के दौरान रहम की गुजारिश करते हुए जज को दिमाग ठंडा रख कर फैसला सुनाने की नसीहत भी दे डाली. तब जज ने कहा कि कोर्ट में इतना ज्यादा शोर भरा माहौल होता है कि दिमाग ठंडा रख पाना मुमकिन नहीं है. गौरतलब है कि आज एक बार फिर इस मामले में लालू यादव समेत अन्य दोषियों की सुनवाई होनी है. लोग खासतौर पर लालू को कितनी और क्या सजा मिलेगी इसका इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- राज्यसभा में तीन तलाक को अपराध बताने वाले क्लॉज को जमानती बनाने की मांग कर सकती है कांग्रेस

सीएस राजबाला वर्मा को शो-कॉज

सभी अखबारों में सीएस राजबाला वर्मा को चाईबासा ट्रेजरी मामला वर्ष 1990 से 1991 में अवैध निकासी पर सरकार ने स्पष्टीकरण मांगते हुए शो कॉज किया गया है. सरकार ने सीएस राजबाला वर्मा को 15 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने के साथ ही इस मामले में अबतक उन्होंने कोई जवाब क्यों नहीं दिया यह भी पूछा गया है. गौरतलब है कि इसी मामले में पहली बार सरकार की ओर से 14 अप्रैल 2003 को सरकार ने राजबाला वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा था. और वर्ष 2017 में 13 नवंबर को रिमांइडर भी दिया गया था. झारखंड की एक अन्य खबर ने भी अखबारों में पहले पन्ने पर जगह पायी है. खबर है कि स्थानीय निकाय चुनावों में रांची में मेयर की सीट को एसटी के लिए रिजर्व रखा गया है. जबकि डिप्टी मेयर और उपाध्याक्ष के पद को रिजर्व कोटे से बाहर रखा गया है. गौरतलब है कि यह लगातार तीसरी बार है, जब मेयर के पद को एसटी के लिए रिजर्व  रखा गया है.

पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई

दैनिक हिंदी अखबारों समेत अंग्रेजी अखबारों द टेलीग्राफ, द टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे न्यूज पेपरों में एक और खबर है जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की दो चौकियां तबाह कर दी गयीं. स जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 10 से 12 रेंजरों के भी मारे जाने की खबर है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button