
Jamshedpur : झारखंड में गरीबों तक अनाज सहित साड़ी धोती राशन का माध्यम से मिले इसके लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पहुंचाने का प्रयास कर रही है लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले में मानगो जुगसलाई और जेएनएसी के क्षेत्र में सरकार और प्रशासन का 100 प्रतिशत का टारगेट पूरी नही कर पाई है जिसको लेकर उपायुक्त विजय जाधव ने सिदगोड़ा टाउन हॉल में पीडीएस डीलरों के साथ बैठक की. इस बैठक में मानगो, जुगसलाई और जेएनएसी के क्षेत्र के डीलर शामिल थे. उपायुक्त ने चिंता जताते हुए कहा की आखिर क्या कारण है की 2000 कार्ड धारी 12 महीने से जबकि 600 कार्ड धारी 6 महीने से राशन उठाव नहीं कर रहे हैं. इतना तक कि इन्हें सोना सोबरम योजना के तहत मिलने वाली साड़ी धोती भी उन तक नहीं पहुंच पाई है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या वे लोग क्षेत्र से पलायन कर गए हैं या फिर इस दुनिया में नहीं है या डीलरों की लापरवाही है. इसके लिए उन्होंने 10 दिन तक स्पष्टीकरण मांगा है जिसके लिए 10 नंबर के प्रपत्र को भरकर डीएसओ को सौंपने का निर्देश दिया है.
उन्होंने नाराजगी जताते हुए भी कहा कि ऐसी भी शिकायतें सामने आ रही थी आपकी सरकार आपकी योजना आपके द्वार के तहत जिन लोगो का राशन कार्ड बना था उन्हें काफी कम अनाज मिल रहा है. यह भी शिकायत मिली है कि कुछ दुकाने अक्सर बंद रहती है. उन्होंने चेतावनी देते हुए अपने आप को सुधार करने की बात कही साथ ही आशा व्यक्त की है कि विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारियों से भी बैठक की जाएगी जिससे जल्द ही लोगों में योजना के प्रति लोगों में जागरूकता फैलेगी और गरीबों तक योजना का लाभ मिल सकेगा.




