ChaibasaJharkhand

Chaibasa : चाईबासा रोटरी क्लब द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Chaibasa : रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से बिहारी क्लब में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूर्व चिन्हित टीबी मरीजों को भी पोषाहार वितरण किया गया. स्वास्थ्य शिविर में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ गौरीति भारती मिंज तथा यक्ष्मा विभाग सदर अस्पताल से ओम प्रकाश, सुनील गगराई, भीष्म नारायण प्रधान, अविनाश कुमार सिन्हा, लाल सिंह पूर्ति एवं गोवर्धन पिंगुआ भी उपस्थित रहे. उपस्थित सभी डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज और जांच किया. इस कार्यक्रम के संयोजक सुनीत खिरवाल ने बताया की शिविर में सदर अस्पताल एवं सौम्य सेनगुप्ता डायबिटिक क्लीनिक के चिकित्सकों के द्वारा आम जनमानस का विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच किया गया. डॉ विजय मूंधड़ा ने भी मनुष्य को स्वस्थ रहने के तरीके एवं जीवनशैली की महत्ता पर प्रकाश डाला. अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा ने बताया की चाईबासा बंद रहने पर भी शिविर में 70 से अधिक संख्या में जांच कराने आए व्यक्तियों को उपस्थिति इस बात का प्रमाण है की लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है जो रोटरी क्लब द्वारा कराए जा रहे स्वास्थ्य शिविर एवं आगे इसे उत्साह के साथ जारी रखने के लिए एक प्रेरणा है. इस अवसर पर क्लब के सुशील मूंधड़ा, दुर्गेश खत्री, विष्णु भूत, सौरभ प्रसाद, विक्रम खिरवाल, अनिल शर्मा, महेश खत्री, अभिषेक दोदराजका, रमेश दत्तानी, देबजानी दे, कुणाल साव, नवजीत सिंह, प्रवीण पटेल, शीतल मूंधड़ा, सौम्य सेनगुप्ता, सुशील चोमाल भी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button