
Deoghar: महाशिवरात्रि को लेकर शिवरात्रि महोत्सव समिति व देवघर जिला प्रशासन द्वारा शिव बारात को लेकर जोरशोर से तैयारी में लगा हुआ है. आज शिव बारात रूट लाइन में अतिक्रमण हटाओ अभियान एसडीओ दीपांकर चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया. उनके नेतृत्व में बाबा मंदिर से होते हुए मुख्य बाजार, आजाद चौक, टावर चौक सहित विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया. एसडीओ दीपांकर चौधरी ने कहा कि देवघर में शिवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखा जाता है. इसको लेकर देवघर जिला प्रशासन और शिवरात्रि महोत्सव समिति के सदस्य शिव बारात को सफल बनाने के लिए लगे हुए है. शिव बारात निकलने में किसी तरह की समस्या उत्पन्न ना हो इसको लेकर पूरे रूट लाइन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जिसमें देवघर नगर निगम की अहम भूमिका रही.
इसे भी पढ़ें: देवघर में वनवासी कल्याण परिषद का श्रद्धा जागरण कार्यक्रम 18 एवं 19 को




