
Saraikela : बाल दिवस के अवसर पर सरायकेला खरसांवा जिला के कोलेबिरा स्थित बीरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया. इस दौरान स्कूल के चेयरमैन राम दयाल महतो द्वारा बच्चों के बीच वाद-विवाद,खेलकूद, चित्रांकन और कई तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें आस-पास के स्कूल के बच्चों को भी शामिल किया गया तथा विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया. बीरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल झारखंड का एकमात्र स्कूल है जो की सिंगापुर की तर्ज पे पढाई करवाती है. हॉस्टल की सुविधा के साथ साथ बच्चों को गुरुकुल की याद दिलाती है. आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अयोध्या प्रसाद, प्रिंसिपल, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, खरसवाँ थे, तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में शालिनी आनंद, आशीष तिवारी, देवरथ, सरिता, हर्षमनी, राहुल, जितेंद्र तिवारी, देवी राव ने मुख्य भूमिका निभाई.




