JharkhandJharkhand StoryMain SliderNationalNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला  2022 में निर्मित झारखण्ड पवेलियन का मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया उद्घाटन

2022 में मेले का थीम है Vocal for Local, Local to Global

New Delhi: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में पीयूष गोयल, मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा भारतीय अंतराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 का उद्घाटन किया गया. उक्त कार्यक्रम में श्रीमती अनुप्रिया पटेल, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री एवं श्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखण्ड सरकार एवं अन्य मंच पर उपस्थित थे. इस वर्ष झारखण्ड राज्य पार्टनर राज्य के रूप में अपनी भागीदारी कर रहा है। भारतीय अंतराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 का थीम Vocal for Local, Local to Global रखा गया है.
इसे भी पढ़ें: जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भगवान बिरसा की जन्मस्थली पर महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत: दीपक प्रकाश

उक्त मेले में झारखण्ड राज्य के संस्कृति एवं उद्योग को प्रदर्शन करने हेतु 800 वर्ग मीटर में निर्मित झारखण्ड पवेलियन का उद्घाटन मिथिलेश ठाकुर, मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड सरकार के द्वारा किया गया. उक्त कार्यक्रम में मस्त राम मीणा, प्रधान स्थानिक आयुक्त, झारखण्ड भवन, नई दिल्ली, जितेन्द्र कुमार सिंह, निदेशक, उद्योग और राजेन्द्र प्रसाद, उप निदेशक एवं अन्य शामिल थे. इस वर्ष कुल 12 विभागों / बोर्ड / निगमों. 26 आर्टिजन से संबंधित तथा MSME से संबंधित उत्पादों का प्रदर्शित किया गया है.

Related Articles

Back to top button