1st LeadChaibasaCrime NewsJharkhandLead NewsMain SliderTODAY'S NW TOP NEWSTOP SLIDERTop Story

चक्रधरपुर : कमल देव का शव पवन चौक पहुंचते ही भड़की भावनाएं, भीड़ ने की नारेबाजी, पुलिस वाहन और दुकानों में तोड़फोड़, देखें फोटो और VIDEO

स्थिति नियंत्रण में करने को पुलिस ने किया बल प्रयोग, डीसी-एसपी चक्रधरपुर पहुंचे, शव की अंत्येष्टि

Chakradharpur : हिंदूवादी युवा नेता कमल देव गिरि का शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पवन चौक पर लाये जाने के बाद थोड़ी देर के लिए सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गयी. शव को पवन चौक पर रखे जाने के समय वहां करीब ढाई-तीन हजार लोगों की भीड़ जमा थी. शव लाये जाने के साथ ही पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी शुरू हो गयी. भीड़ ने समुदाय विशेष के खिलाफ भी नारेबाजी की. इसपर पहले दोनों तरफ से नारेबाजी हुई, फिर पथराव होने लगा. भीड़ ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों में तोड़फोड़ की. भीड़ ने एक पुलिस वाहन को भी तोड़ डाला. समुदाय विशेष की आक्रोशित भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस दागी. भारी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका. इसके बाद कमल देव गिरि के शव को अंत्येष्टि के लिए श्मशान ले जाया गया. फिलहाल शहर की स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल और एसपी आशुतोष शेखर चक्रधरपुर पहुंच गये हैं.

स्थिति नियंत्रण में है. हालात पर नजर रखी जा रही है. शव कोअंत्येष्टि के लिए ले जाया गया है. शहर में एहतियात के तौर पर अतिरक्त बलों की तैनाती की गयी है. – आशुतोष शेखर, एसपी, पश्चिम सिंहभूम

देखें वीडियो

मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में 3 डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
रविवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तीन डॉक्टरों के पैनल ने गिरिराज सेना प्रमुख कमल देवगिरि के शव का पोस्टमार्टम किया. पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल के आदेश पर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया था. इसमें चाईबासा सदर अस्पताल के डॉ एन माझी, चक्रधरपुर अनुमंडल के चिकित्सा प्रभारी डॉ अंशुमन शर्मा और डॉक्टर नंदू होनहागा शामिल थे. मजिस्ट्रेट के रूप में गुदड़ी के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो के उपस्थिति में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया. इस दौरान अनुमंडल अस्पताल परिसर में पोड़ाहाट एसडीओ रीना हांसदा, चाईबासा हेडक्वार्टर डीएसपी सुधीर कुमार, चाईबासा इंस्पेक्टर परवीन कुमार, चक्रधरपुर थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो सहित सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवान तैनात थे.

पोस्मार्टम के बाद अंत्येष्टि के लिए शव को ले जाते लोग.

प्रशासन के आग्रह पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए हुए राजी
कमल देव गिरि के परिजन रविवार को पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर अड़ गये थे. इसके बाद चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, अंचल अधिकारी बाल किशोर महतो, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ललन कुमार के साथ कमल देवगिरि के बड़े भाई फूलन देव गिरि से घंटों चली वार्ता के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गये. उसके बाद भारी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम के लिए जगह-जगह अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया.

पवन चौक पर जमा भीड़.

रात भर जमे रहे लोग, भाजपा नेताओं का लगा तांता
कमल देव गिरि का शव देर रात उनके आवास चांदमारी ले जाया गया, जहां रात भर लोगों के भीड़ लगी रही. इस दौरान उनके घऱ के बाहर हजारों छात्रों, युवाओं, महिलाओं व हिंदू समाज के लोगों की भीड़ जमा रही. इधर कमल देव गिरि का पोस्टमार्टम होने के बाद भाजपा नेता जेबी तुबिद, पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई, संजय पांडे सहित कई नेताओं ने उऩके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी.

इसे भी पढ़ें – झारखंड के राज्यसभा सांसद समीर उरांव पर अगरतला में जानलेवा हमला, टिपरा मोथा के समर्थकों पर आरोप

Related Articles

Back to top button