
Khunti: जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. समारोह में हिस्सा लेने के लिये राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आ रही हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला झारखंड दौरा है. राष्ट्रपति उलिहातु(खूंटी) भी जायेंगी. उलीहातु में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है. साफ-सफाई के साथ साथ रंग रोगन का काम किया जा रहा है. उलीहातु में भगवान बिरसा ओड़ा परिसर में पेंटिंग के माध्यम से भगवान बिरसा की जीवनी को दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: राहत : अब घर बैठे ऐप से बुक करें प्लेटफार्म और अनरिजर्व्ड ट्रेन टिकट
हैलिपैड को गोबर से लीपा जा रहा है
राष्ट्रपति का चौपर जिस हेलीपैड पर लैंड करेगा, उस स्थल को गोबर से लीपा जा रहा है. पहली बार हेलीपैड को गोबर से लीपा जा रहा है ताकि धूल न उड़े और पर्यावरण भी संरक्षित रहे. नवनिर्मित अस्थायी हेलीपैड पर दर्जनों महिलाएं इन दिनों गोबर से लिपाई पुताई के काम में जुटी रहती हैं. गोबर से लिपाई करने से हेलीकॉप्टर के उतरने और उड़ान भरते वक्त धूल का गुबार नहीं उठेगा और वायु प्रदूषण रहित हेलिपैड बनेगा.
सोहराई पेंटिंग से सजायी जा रही है दीवारें
भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े स्थलों को लेकर आकर्षक लाइट लगायी जा रही है. यहां साज सज्जा के कार्य मे कई मजदूर लगाए गए हैं. बिरसा ओड़ा सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है. बिरसा ओड़ा परिसर की चाहरदीवारी पर सोहराई पेंटिंग के माध्यम से जनजातीय परंपरा को जीवंत बनाने की कोशिश की गई है.




