Giridih

हेमंत सरकार में चरम पर भ्रष्टाचार, बिना चढ़ावे के नहीं होता कोई सरकारी काम: बाबूलाल मरांडी

Giridih: हेमंत सरकार के खिलाफ गिरिडीह भाजपा बुधवार को झामुमो के गढ़ पीरटांड में गरजी. जहां पीरटांड में भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे के नेत्तृव में पहले आक्रोश रैली निकाला गया. इस दौरान आक्रोश रैली में पूर्व सीएम बाबूलाल मंराडी, सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु, चुन्नूकांत, पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, रवीन्द्र पांडेय, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव और नवीन सिन्हा के साथ पीरटांड के भाजपा नेता श्याम प्रसाद गुप्ता, मनोज संघई समेत काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. पीरटांड में रैली निकाल कर भाजपा ने जहां हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, तो वहीं पीरटांड के प्रखंड कार्यालय में ही रैली पहुंची. जहां पूर्व सीएम मंराडी को हेमंत सरकार को राज्य गठन के बाद सबसे बड़ा भष्ट्र सरकार बताते हुए कहा कि अगर वक्त रहते हेमंत सरकार खनिजों और जमीन लूट को नियंत्रित करती, तो संभवत उनके पीछे ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की टीम नहीं पड़ती. लेकिन हेमंत सरकार खनिजों को लूटने दिया, जमीनों को लूटने के लिए भूमाफियाओं को स्वतंत्र कर दिया. और अब ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग हेमंत सरकार के चोरी की जांच कर रही है तो भाजपा और मोदी सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है. जब कांग्रेस की सत्ता थी, और कई बड़े भष्ट्र नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हुई, तो कार्रवाई क्या कांग्रेस ने किया. पूर्व सीएम मंराडी ने कहा कि हेमंत सरकार को हल्ला और हंगामा करने से कुछ नहीं होगा, जब उनके संरक्षण में सब कुछ होता रहा, तो उनके खिलाफ कार्रवाई हर हाल में होना है. इधर आक्रोश रैली को पूर्व सांसद रवीन्द्र राय और रवीन्द्र पांडेय के साथ पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू ने भी संबोधित किया. जबकि रैली में पीरटांड प्रखंड के कई भाजपा नेता कार्यकर्ता और समर्थक जुटे थे.

इसे भी पढ़ें: देवघर में मंत्री बादल पत्रलेख ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास

Related Articles

Back to top button