JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : कोरोना काल के दो साल बाद रविन्द्र भवन में पुस्तक मेला का आयोजन

Jamshedpur : वैश्विक महामारी के 2 वर्ष बाद टैगोर सोसायटी जमशेदपुर द्वारा रविन्द्र भवन में पुस्तक मेले का आयोजन हो रहा है. आगामी 11 नवंबर से रविन्द्र भवन में पुस्तक मेला की शुरुआत होगी. लम्बे समय के बाद इस पुस्तक मेले को लेकर आयोजनकर्ताओं के साथ-साथ शहर वासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. छात्र-छात्राओं, साहित्य प्रेमियों, लेखक, कवि और पाठकों को वर्ष भर इस पुस्तक मेले का इंतजार रहता है. जहां देश के जाने-माने 80 प्रकाशक इस मेले में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं. इस मेले को लेकर टैगोर सोसायटी जमशेदपुर द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां सोसायटी के महासचिव आशीष चौधरी ने बताया कि हर धर्म भाषाओं का समावेश इस मेले में दिखता है. हर वर्ष शहरवासियों को इस पुस्तक मेले का इंतजार रहता है पर वैश्विक महामारी के चलते 2 वर्ष से इस मेले का आयोजन नहीं हो पा रहा था. महामारी का प्रकोप खत्म होते ही एक बार फिर टैगोर सोसायटी द्वारा इस मेले का आयोजन किया जा रहा है. मेले में 5 रुपए प्रवेश रखा गया है और छात्रों के लिए मात्र 2 रुपए प्रवेश शुल्क रखा गया है. उन्होंने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य है युवा पीढ़ी इस मेले से लाभ उठा सके. उन्होंने बताया कि इस पुस्तक मेले का उद्घाटन 11 नवंबर को शाम 6:30 बजे जिले के उपायुक्त और कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. यह मेला 20 नवंबर तक चलेगा साथ ही उन्होंने बताया कि मेले में 67 स्टाल के माध्यम से हर भाषा साथ ही स्थानीय भाषा मे पुस्तक प्रेमियों के लिए पुस्तक उपलब्ध होगा.

Related Articles

Back to top button