Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक घायल

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुईयांडीह लकड़ी टाल से लिट्टी चौक की तरफ एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक से जा टकराई. इस घटना में बाइक चालक मंटू साव घायल हो गया. इधर, सूचना पाकर आस–पास के लोग जुटे और कार चालक की पकड़कर पिटाई कर दी वहीं घायल मंटू को इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. मंटू के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई है. इधर मंटू के परिजन इलाज के खर्च के लिए प्रदर्शन करने लगे. सूचना पाकर सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर कार को जब्त कर थाने ले गई. घायल मंटू ग्वाला बस्ती का रहने वाला है और ऑटो चलाता है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में एक महिला और एक व्यक्ति सवार थे. कार चालक नशे की हालत में था उसने पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मार और फिर आग बाइक से जा रहे मंटू को टक्कर मार दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button