
Giridih: गिरिडीह के ताराटांड़ थाना इलाके के बडकीटाड में इको वाहन और ऑटो की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में धनबाद के झरिया के भोरा निवासी मुकुंद महतो, अनिता देवी और ऑटो चालक शामिल हैं. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.




