
Giridih: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाका और सदर प्रखंड के उदनाबाद के कोईमारा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे उदनाबाद में कोहराम मच गया. ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. जानकारी मिलने के बाद महतोडीह पुलिस पिकेट की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. दोनों बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे है. घटना गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है. जब उदनाबाद गांव के मुरली राम के 12 वर्षीय बेटे मयंक कुमार और गोपाल राम के बेटे गौरव कुमार नहाने के लिए कोइमारा नदी गए थे. इसी दौरान दो गहरे पानी में चले गए. जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटी, और दोनों बच्चों के शव को बाहर निकालकर सदर अस्पताल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें: बीसीसीआई का बड़ा फैसला, महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को मिलेगी समान मैच फीस




